logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुर्जा में 'सनातन यज्ञ रथ यात्रा' का भव्य स्वागत, वैदिक संस्कृति के प्रचार का संकल्प

सचिन पाण्डेय पत्रकार
------------------------------------------------------
खुर्जा,बुलंदशहर। रामेश्वरम (कन्याकुमारी) से शुरू होकर 16 राज्यों का भ्रमण करने वाली 'सनातन यज्ञ रथ यात्रा' का शुक्रवार को खुर्जा के महाराणा प्रताप चौक पर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आर्य समाज के अनुयायियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। ​प्राचीन गौरव और वेदों का संदेश ​रथ यात्रा के संयोजक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के प्राचीन गौरव और 'यज्ञ' के वास्तविक स्वरूप से जन-मानस को परिचित कराना है। उन्होंने जोर दिया कि वेदों में ईश्वर की उपासना का जो सत्य मार्ग बताया गया है, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। वैदिक संस्कृति के प्रकाश को फैलाने के लिए ही यह राष्ट्रव्यापी यात्रा निकाली जा रही है। ​ऋषि दयानंद के संदेश को घर-घर पहुँचाएंगे ​इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऋषि दयानंद सरस्वती के संदेशों और वैदिक सिद्धांतों को हर गाँव और हर घर तक पहुँचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। ​प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति ​कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से ​गंगा प्रसाद 'निराला' (प्रधान, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा),देवेन्द्र सिंह आर्य (जिला मंत्री),भगवान दास सिंघल अध्यक्ष पति (खुर्जा नगर पालिका),​पूर्व प्रधान जगपाल सिंह, गौरव, गजेंद्र सिंह, देश दीपक राणा, डॉ. विजेंद्र पाल सिंह, रामस्वरूप आर्य और प्रेम देव शास्त्री समेत भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ​महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान कर गई।

3
30 views

Comment