मीड -डे मील मे हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ शिव सेना शिंदे ने किया प्रदर्शन कार्यवाही की मांग को लेकर सोपा ज्ञापन
पाली - शिव सेना शिंदे उप नगर प्रमुख प्रवीण सिंह इंदा ने बताया की शिव सेना शिंदे के शिव सेनिक आज सुबह 11 बजे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर आफिस पर एकत्रित हुए जहां पर मीड डे मील मे हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा/सोपे गये ज्ञापन मे बताया गया की पाली शहर की सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की अच्छी सेहत के लिए राजस्थान सरकार की ओर से मिड डे मील के नाम से पोषाहार खिलाया जा रहा है। यह पोषाहार स्कूल में ना बनाकर एक एनजीओ के माध्यम से बनवाकर सरकारी स्कूल तक पहुंचा जा रहा है। इसको लेकर सरकार की ओर से एनजीओ को लाखों रुपए का भुगतान किया जा रहा है। अगर हकीकत देखें तो एनजीओ हजारों विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। रुपए बचाने के लिए एनजीओ सब्जी मंडी से सड़ी-गली सब्जियां लाता है। दाल महंगी होने के कारण दाल की मात्रा कम कर गेहूं का आटा डलता है ताकि दाल घाड़ी हो जाए। इससे सब्जियों की क्वालिटी बिल्कुल घटिया स्तर की हो जाती है। रोटियां कच्ची व जली होती है। खिचड़ी भी पानी की तरह ही स्कूल में पहुंचाई जा रही है। जहां पोषाहार पकाया जा रहा है वहां से विद्यालय की दूरी बहुत ज्यादा है। ऐसे में पोषाहार स्कूलों तक पहुंचने से पहले ही ठंडा हो जाता है। जिस बच्चे का भी नहीं सकते। पाली के प्रमुख समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर भी समाचार प्रकाशित वह प्रसारण किए गए हैं। बावजूद इसके शिक्षा विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों ने एनजीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी में यह भी है कि जिस स्कूल में मिड डे मील प्रभारी है उसको एनजीओ की और पोषाहार की अच्छी रिपोर्ट देने तथा माह के अंत में बिल पास करने के लिए एनजीओ की ओर से बड़ी रकम दी जाती है। जिसके चलते शिक्षा विभाग अजमेर अधिकारी सभी मोन धारण हैं। श्रीमान जी से निवेदन है कि मिड डे मील बनाने वाले एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई ज्ञापन व प्रदर्शन मे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता राजु देवासी, जिला महासचिव मनोज गर्ग, जिला मंत्री मगराज पादरली,नगर प्रमुख उदय शेट्टी,उप नगर प्रमुख प्रवीण सिंह इंदा, दिलखुश वेष्णव,हिरालाल बंजारा, एडवोकेट नरेश प्रजापत, आन्नद सिह चुण्डावत,ललीता देवडा, हेमलता सोलंकी,रेखा भाटी,सीमा जेन,दिपिका जेन,सजु कच्छवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे