भोले भाले लोगों से स्कैम करने का नया तरीका
आज कल मार्केट में भोले भाले लोगों से स्कैम करने का नया तरीका आ गया है। क्या करते है स्कैमर फेसबुक से एक ऐड बनाते है जैसे कि खालसा प्लेटफॉर्म के नाम से
निवेश +। प्रॉफिट
499- 4999+
599- 5999+
699- 6999+
799- 7999+
1499- 14999+
डबल करो 101%
ऐड चलते है और भोले भाले लोग इन स्कैमर के चंगुर में फंस जाते है । कहते है आप इन्वेस्ट करो और ओर आपको प्रॉफिट होगा फिर जब प्रॉफिट शो करते है की आपका 499 इन्वेस्ट पे 17000 या 18000 बन गया आपको लेने के लिए 2000 रुपए ओर देने पड़ेंगे जब लोग रूपए लगा के पहले बात होती है की रूपये ओर तो नहीं देना पड़ेंगे तो ये बोलते है नहीं ओर कुछ भी नहीं देना पड़ेगा
ओर बाद में कहते है इतने रुपए लगेंगे । इनसे पूछो कोई पता नहीं कैसे पैसे लगते है और ये लोग स्कैम कर लेते है नाम तो भगवान के ऊपर रख लेते है पर काम स्कैम का । इनके ऊपर भी करवाई होनी चाहिए ताकि भोले भाले लोग इनके चंगुल मे न फंस सके छोटी अमाउंट होने से न तो कोई रिपोर्ट करता है नाही इन पर कोई करवाई होती है नंबर भी शेयर कर रहा हु इन स्कैमर का देखो सरकार इन पर कब लगाम लगाती हैं
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह