दरोगा हो जाएं सचेत, नवनियुक्त एसएसपी की कार्रवाई
दरोगा हो जाएं सचेत, नवनियुक्त एसएसपी की कार्रवाई
कारोबारी से 21 लाख लूटने वाले 2 दरोगा सस्पेंड:मेरठ में रंगदारी मांगने की FIR; दोनों अंडरग्राउंड हुए, SHO पर भी कार्यवाही
मेरठ में यूपी पुलिस के 2 दरोगा ने सूत कारोबारी से 21 लाख रुपए लूट लिए। मामला बड़े अफसरों तक पहुंचा, तो जांच एसपी सिटी को सौंप दी गई। जांच में आरोप सही मिले।
इसके बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने दोनों दरोगा को सस्पेंड कर दिया। साथ ही रंगदारी मांगने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, SHO लोहियानगर योगेश चंद्र के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का है।गोला कुआं इलाके में सूत कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं। 3 दिन पहले लोहिया नगर की बिजली बंबा चौकी पर तैनात दरोगा लोकेंद्र साहू और मुकेश कुमार सूत कारोबारी के घर पहुंचे। उनके घर पर हवाला का पैसा आने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों दरोगा ने कारोबारी को हिरासत में लेकर चौकी आ गए।