logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हल्लौर के मोहम्मद अब्बास रिज़वी को महानिदेशक प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र, क्षेत्र में खुशी की लहर


डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर निवासी मोहम्मद अब्बास रिज़वी साहब को उनकी सराहनीय सेवा, उत्कृष्ट कार्यशैली और बेदाग छवि के लिए महानिदेशक प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रेलवे सुरक्षा बल के गोरखपुर मंडल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।
बताया जाता है कि रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर के प्रधान सुरक्षा आयुक्त ने महानिदेशक कार्यालय की ओर से मोहम्मद अब्बास रिज़वी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने उनके कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और अनुशासित सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायी बताया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी मोहम्मद अब्बास रिज़वी साहब को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लगातार मिल रहे सम्मानों ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे हल्लौर गांव और डुमरियागंज क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
सम्मान की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि मोहम्मद अब्बास रिज़वी की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके इस सम्मान से गांव हल्लौर का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है।

7
106 views

Comment