logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*फांसी लगाकर युवक ने की जीवन लीला समाप्त, परिवार मे मचा कोहराम*

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना

क्षेत्र के गोरापट्टी ग्राम सभा अंतर्गत श्रवनपुर गांव में गुरुवार भोर एक दुखद घटना सामने आई। 21 वर्षीय प्रदुम्य पाठक पुत्र ननकू पाठक ने घर से लगभग 100 मीटर दूर बगीचे में आम के पेड़ पर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिवार के लोग दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकले। युवक का शव पेड़ से लटका देख परिजनों में कोहराम मच

गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि युवक लगभग छह माह पूर्व पास्को एक्ट के एक मामले में जेल गया था जहां वह करीब छह माह तक बंद रहा। कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से छूटकर घर आया था। हालांकि आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चचाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

18
449 views

Comment