logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यू. पी.: बाराबंकी में मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या*

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में शुक्रवार को कुख्यात अपराधी और मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े शूटर शोएब उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि शोएब बॉबी पूर्व में चर्चित जेलर हत्याकांड का आरोपी रह चुका था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। घटना के समय वह अपने क्षेत्र में मौजूद था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हमलावरों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

13
1417 views

Comment