logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डी० आर० एस० पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव मे रही सांस्कृतिक झाकियों की धूम ।

चौ० चरण सिंह विश्वविधालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह मे आयोजित एक दिवसीय डी० आर० एस० पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव "सृजन" में स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा अनेक सांस्कृतिक, सामाजिक, देशभक्ति एवं अध्यात्मिक प्रस्तुतियाँ दी गई जिसमें ओपरेशन सिंदूर, मिशन मंगल जैसे ऐतिहासिक सफलताओ को छात्र-छात्राओ द्वारा प्रदर्शित किया गया साथ ही साथ छोटे बच्चों द्वारा दादा-दादी एवं माता-पिता को समर्पित भावनात्मक प्रस्तुतियाँ दी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौ० चरण सिंह विश्वविधालय के वर्तमान चीफ प्रोक्टर डॉ० बीरपाल सिंह एवं जाने-माने डॉक्टर डॉ० शरद त्यागी रहे जिन्होंने अपने शब्दों से सभी छात्र-छात्राओ का मार्गदर्शन किया। वार्षिकोत्सव का शीर्षक सृजन का उदेश्य छात्रों की रचनात्मक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक एवं सम्पूर्ण विकास को दर्शाना रहा। कार्यक्रम के आरम्भ में समन्वयक श्रीमति पारुल गोयल द्वारा स्कूल के द्वारा संचालित कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया, कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल श्रीमति कंचन गोयल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं कार्यक्रम समिति का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक वी० के० सिंह, डॉ० रुचि त्यागी, डॉ० विकास त्यागी एवं डॉ० स्तुति त्यागी आदि की उपस्थिति रही।

40
986 views

Comment