सुरजनपुर 5 न० में 15 फरवरी को लगेगा विशाल मेला........
भगवान शिव और पार्वती के विवाह की स्मृति में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, ग्राम पंचायत सुआबोझ के ग्राम सुरजनपुर 5न० में आज दिनांक 14 फरवरी को महिलाओं द्वारा शिवचर्चा का आयोजन हुआ। 1983 से यहां मेले का आयोजन होता है, इस वर्ष 15 फरवरी को 43 वाँ मेला लगेगा। यहां मंदिर को सजाया गया है, और पूजा सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। मेले में जलेबी फल खिलौना मिलेंगे। आप लोग अधिक से अधिक संख्या में आकर मेले का आनंद लें। मौसम विभाग के अनुसार, कल मौसम साफ रहेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए अनुकूल होगा। आयोजनकर्ता: रमाशंकर, सुखारी लाल निषाद, विनोद कुमार, उमाशंकर, हरिओम, चंद्रशेखर, सुदर्शन सिंह, गौतम प्रकाश, राजू प्रसाद, राजकुमार इत्यादि लोग मौजूद रहेंगे!