निरामया हेल्थ केयर द्वारा आयोजित निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप एवं रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन।
मुज़फ्फरनगर। जनपद में समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए निरामया हेल्थ केयर की ओर से सराय रसूलपुर गांव में एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तथा रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
इस फ्री चेकअप शिविर कैंप में डॉ. आलोक (जनरल फिजिशियन) डॉ. जसवन्त (सीनियर जनरल फिजिशियन डॉ. साकिब त्यागी (Urologist)
डॉ. गजाला (Gynaecologist )
निदा अली (Drug specialist ) सहयोगी स्टाफ अली किंजा (GNM) कार्तिक सिंघल, महफूज अली, सफीना जैदी, टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, ईसीजी सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। जिन्होंने महिलाओं और पुरुषों व बच्चों और बुजुर्गों का इलाज किया।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच कराने के प्रति जागरूक भी किया।
रक्तदान शिविर में पुरुषों व बच्चों- बुजुर्गों का उत्साह देखने लायक रहा। दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और जरूरतमंदों को राहत मिलती है।
अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, डॉक्टरों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।