logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध शंकरगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी.!

शंकरगढ़/बलरामपुर (मोहम्मद खालिद)


बलरामपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शंकरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर भागवतपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम भागवतपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास रखे बैग से 4 किलो 204 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2.10 लाख आंकी गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

103
2210 views

Comment