logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऐतिहासिक बजट सर्वस्पर्शी और किसान हितैषी _ रवि सोनकर

ऐतिहासिक बजट सर्वस्पर्शी और किसान हितैषी - रवि सोनकर

कलवारी - केंद्रीय बजट 2026 को लेकर महादेवा विधान सभा के नगर पंचायत गायघाट में शनिवार को चौपाल लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक रवि सोनकर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया कार्यक्रम का संचालन कुदरहा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरि ने किया

विधायक रवि सोनकर ने कहा की केंद्रीय बजट में किसानों, नौजवानों, बुजुर्गो, महिलाओं और ज़रूरतमंदो के लिए लाभकारी बताया। और कहा यह बजट कृषि उत्पाद को बढ़ावा, गन्ना मूल्य में वृद्धि, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार फूड प्रोसेसिंग एवं एक ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनाने को ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करता है। साथ ही सड़क, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक विकास डिजिटल टेक्नोलॉजी और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस देश व प्रदेश के सर्वागीण विकास को गति देगा, महिला सशक्तिकरण युवा उधमिता और ग्रामीण विकास से हर वर्ग को लाभ मिलेगा

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम प्रकाश त्रिपाठी, बालकृष्ण त्रिपाठी, कलवारी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया, सुनील कुमार, लालजी आजाद, प्रेम प्रकाश चौधरी, दिनेश चंद पांडेय, जनार्दन गोस्वामी, विजय शंकर मिश्रा, बेचुलाल अग्रहरि, फूलचंद पटेल, संतोष सिंह, शिव कुमार यादव, रूपनारायण गौड़, बजरंगी शर्मा, उमाशंकर ओझा, रमेश पांडेय, राजेश चौहान, शिव प्रसाद पासवान, आनंद मोदनवाल, रमेश मिश्रा, सचिन कन्नौजिया रवि प्रकाश उपाध्याय, विपिन शर्मा, दिनेश चौधरी, सहित अन्य कार्यकर्तागण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे

10
8264 views

Comment