इनैलो कार्यकर्ताओं ने किसान केसरी चौ.अभय सिंह चौटाला का जन्म दिन केक काटकर मनाया
पानीपत, 14 फरवरी ( निर्मल सिंह विर्क ) : इनेलो पार्टी कार्यालय गांव काबडी में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इनेलो सुप्रीमो किसान केसरी चौ अभय सिंह चौटाला जी का जन्म दिवस मनाया और उनके लिए परमात्मा से लम्बी आयु की प्रार्थना की।एस सी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर पहलवान ने कहा कि चौ अभय सिंह चौटाला एक सच्चा व्यक्तितव है और सदा किसान ,कमेरे का भला चाहने वाला है आज काबडी पार्टी कार्यालय में सभी पार्टी साथियों ने उनके जन्मदिन को केक काटकर मनाया।राष्ट्रीय सचिव हेमराज जागलान ने कहा कि चौ अभय सिंह चौटाला ने हमेशा आमजन के हित के लिए आवाज उठाई है उन्हीं के प्रयास से सरकार को बुजुर्ग पैंशन योजना में शर्त लगा पैंशन काटने का अपना फैसला वापस लेना पड़ा।पार्टी कार्यालय पर कपिल काबडी प्रदेश उपाध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ ने उनके जन्मदिन की खुशी में लड़डू बांटे। इस अवसर पर एस सी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर पहलवान जी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव चौ हेमराज जागलान जी सितम पाल राठी, शमशेर देशवाल, महेंद्र कलशन,महाबीर नंबरदार कारद,जय भगवान फौजी,लखपत रोड,सरोज गुर, सुनीता शर्मा, ईश्वर प्रजापत,जय नारायण शर्मा, चांद राम,फूल सिंह,ओम प्रकाश शेरा,सुरज भान सरपंच,नीरज ददलाना, विजय प्रजापत,श्याम कश्यप,सोनू राव,और गांव के सभी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।