राष्ट्रवादी युवा कॉंग्रेस के द्वारा आज दिल्ली प्रदेश लाजपत नगर मे पुलवामा में शाहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम रखा गया
14 फ़रवरी 2019 का दिन भारत के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में अंकित है। जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा के लेथापोरा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में हमारे वीर सीआरपीएफ जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह हमला न केवल निर्दोष जवानों पर था, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर भी था।
आज Nationalist Youth Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा जी एवं दिल्ली अध्यक्ष हर्ष माधवी जी के नेतृत्व में लाजपत नगर में पुलवामा हमले में शहीद हुए अमर जवानों को श्रद्धा, सम्मान और गर्व के साथ नमन किया गया।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिल्ली उपाध्यक्ष रविंदर मालिया, जम्मू–कश्मीर सेल से इमरान काकरू, दिल्ली सचिव विशाल कुमार, जिला अध्यक्ष भरत भूषण, लाजपत नगर अध्यक्ष दीप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियाँ जलाकर कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च देशभक्ति, एकजुटता और आतंकवाद के विरुद्ध हमारे अटूट संकल्प का प्रतीक रहा।
हम उन सभी वीर शहीदों को शत-शत नमन करते हैं, जिनके बलिदान से हमारा देश सुरक्षित है। उनका साहस, त्याग और देशप्रेम सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र की रक्षा और सम्मान के लिए हम सब एकजुट होकर हर चुनौती का सामना करेंगे।
शहीद अमर रहें।
भारत माता की जय।
जय हिंद।
— रविंदर मालिया
दिल्ली उपाध्यक्ष