logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीएससी ग्राउंड में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर


सिद्धार्थनगर:-
दिनांक 14 फरवरी 2026 को प्रस्तावित सामूहिक विवाह समारोह को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम में तैनात पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति पूरी तरह सतर्क एवं सजग रहने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, भीड़ नियंत्रण की रणनीति, महिला सुरक्षा प्रबंध, वीआईपी आगमन-प्रस्थान मार्ग तथा आपातकालीन निकास व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह में शामिल होने वाले वर-वधू पक्ष एवं आमजन के साथ विनम्र व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे।
इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा कार्यक्रम के दौरान निरंतर पेट्रोलिंग करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

1
59 views

Comment