logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा प्रदेश काँग्रेस का सोनीपत में विशाल धरना प्रदर्शन

■ वृद्धावस्था पेंशन में कटौती के विरोध में सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज : राव नरेंद्र सिंह

सोनीपत। जिला कांग्रेस सोनीपत द्वारा हरियाणा सरकार के विरुद्ध वृद्धावस्था पेंशन में की गई कथित अन्यायपूर्ण कटौती के खिलाफ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने भाग लिया।

धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान, अधिकार और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पेंशन बुजुर्गों का अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

इस अवसर पर Deepender Singh Hooda, Satpal Brahmachari, जिला अध्यक्ष सोनीपत कांग्रेस (शहरी) श्री कमल दीवान, जिला अध्यक्ष कांग्रेस (ग्रामीण) श्री संजीव दहिया, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगवीर सिंह मलिक, सुरेंद्र पवार, पदम सिंह दहिया, सुखबीर फरमाना, जिला अध्यक्ष कांग्रेस गुरुग्राम वर्धन यादव, पर्ल चौधरी एवं ऋषि यादव सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

नेताओं ने हरियाणा सरकार से मांग की कि वृद्धावस्था पेंशन में की गई कटौती को तुरंत वापस लिया जाए और बुजुर्गों को उनका पूरा अधिकार सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि जब तक बुजुर्गों के साथ न्याय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

20
15 views

Comment