logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ओसियां हॉस्पिटल में सोनोग्राफी को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

ओसियां (जोधपुर) – क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में महिलाओं को बड़े पैमाने पर सोनोग्राफी लिखे जाने को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग हर महिला मरीज को डॉक्टर द्वारा सोनोग्राफी की पर्ची दी जा रही है, जबकि ज्यादातर रिपोर्ट “नॉर्मल” बताई जाती है।
आरोप यह भी है कि अस्पताल परिसर के अंदर संचालित लैब में ही अधिकांश सोनोग्राफी करवाई जा रही है, जिससे पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गरीब मरीजों पर अनावश्यक जांच का आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
मामले को लेकर CMO Rajasthan से भी शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। नागरिकों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
जनता की मांग:
सोनोग्राफी लिखने की स्पष्ट मेडिकल आवश्यकता सार्वजनिक की जाए।
बाहरी और अंदरूनी लैब की जांच कराई जाए।
गरीब मरीजों से अनावश्यक जांच शुल्क वसूली पर रोक लगे।
यदि इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान आता है तो उसे भी प्रकाशित किया

6
4778 views

Comment