राजस्थान में RTE एडमिशन नियमों में बड़ा बदलाव: अब नर्सरी से पहली कक्षा तक मिलेगा फ्री प्रवेश
राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में पहली बार नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत एडमिशन दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार 20 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 6 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। इस बार RTE में चार क्लास—नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा को शामिल किया गया है, जिससे अधिक बच्चों को मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलेगा।