logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोटा, 14फरवरी/ 362 वे दिन भी बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर जे के मजदूरों का धरना जारी रहा।

कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में 18 फरवरी 2025 से सीटू के बैनर तले सैकड़ों मजदूर महिलाए और आमजनता लगातार 12 महीनों से संघर्ष कर रहे हैं सरकार ने धरने के दबाव में फैक्ट्री की प्लांट की जमीन को अधिग्रहण कर लिया है लेकिन अभी तक सरकार द्वारा मजदूरों का फैक्ट्री की तरफ 28 साल से बकाया वेतन जो मूल 260 करोड़ रुपयों से अधिक था उसको सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी 18% ब्याज जोड़कर भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है धरने के 362 वे दिन मजदूर नेता कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के धरने के समर्थन में लगातार आमजनता का जुड़ाव होता जा रहा है सरकार ने बिना बकाया वेतन भुगतान किए के डी ए को फैक्ट्री प्लांट की जमीन को सौंप दिया है प्रशासन से हम मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द मजदूरों को बकाया वेतन भुगतान सरकार से करवाया जाए 12 फरवरी को जिला कलेक्टर महोदय को भुगतान करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था जिसका जवाब देते हुए बताया कि सरकार बकाया वेतन भुगतान को लेकर कार्यवाही कर रही है जिला प्रशासन मजदूरों के प्रति गंभीर है ।
कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि 362 वे दिन भी बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं के साथ साथ आमजन द्वारा धरने के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए सरकार से भुगतान करवाने को लेकर प्रदर्शन किया गया।

5
231 views

Comment