logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री शिवशक्ति मंदिर, रामनगर में महाशिवरात्रि पर रही भक्ति की धूम ममता भटनागर


कुरुक्षेत्र, 15 फरवरी। रामनगर गली नंबर-1 स्थित श्री शिवशक्ति मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष पूजन, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे दिन भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर ममता भटनागर, अमित भटनागर, अक्षरा भटनागर, आराध्या भटनागर, ओम नमो शिवाय, वेदान्त, भाविका, शीला, भगवान दास सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर के संरक्षक पंडित राकेश कुमार की देखरेख एवं मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना विधिवत संपन्न कराई गई।
मंदिर के संरक्षक पंडित राकेश कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है, जिसे लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई थीं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कल मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजन-कीर्तन में भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

12
269 views

Comment