logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगू में महाशिवरात्रि पर नीलकंठ महादेव मंदिर में 3 दिवसीय मेले का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा निकली

रिपोर्टर : दुर्गालाल बोहरा

बेगू। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बेगू स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय मेले का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले के प्रथम दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
दिन के समय भगवान भोलेनाथ को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शिव-पार्वती का रूप धरे कलाकारों एवं उनके दूतों का आकर्षक नृत्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया।
भोलेनाथ की यह शोभायात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैंड, लालबाई-फूलबाई चौक, केसरिया चौक एवं मुख्य बाजार मार्ग से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भगवान भोलेनाथ का भव्य स्वागत किया। वहीं एक वाहन में स्थापित तोप के माध्यम से भी पुष्पवर्षा की गई, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
मेले के प्रथम दिन रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय एवं बाहरी कलाकार भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं।

35
118 views

Comment