logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम ने CHC निचलौल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं पर जताई सख्ती


रिपोर्टर – प्रदीप सिंह, महराजगंज
महराजगंज। हकीकत परखने और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उपजिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति रही।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, ओपीडी संचालन तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
बाहर की दवा लिखने पर लगेगी लगाम
निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को स्वास्थ्य केंद्र से ही दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। अक्सर मिलने वाली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अनावश्यक रूप से बाहर की दवा लिखने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाएगी, ताकि गरीब मरीजों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ को समय से उपस्थित रहने तथा मरीजों से संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए।

14
55 views

Comment