शहर की समस्याओं को लेकर 'स्वाभिमान संघ' मुखर; रायपुर कमिश्नर को सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र
राजधानी रायपुर में टैक्सी चालकों और आम जनता को हो रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ स्वाभिमान युवा टैक्सी चालक-मालक कल्याण संघ की टीम ने आज रायपुर कमिश्नर से मुलाकात की। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शहर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था, पार्किंग की कमी और चालकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।