logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर:पाली में एनकाउंटर: पुलिस और तस्करों में मुठभेड़, तस्कर भूटाराम बाबल की मौत

पाली में एनकाउंटर: पुलिस और तस्करों में मुठभेड़, तस्कर भूटाराम बाबल की मौत
पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। एएसपी चैनसिंह महेचा के अनुसार एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) को सूचना मिली थी कि दो गाड़ियों में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने संदिग्ध वाहनों का पीछा किया।
पीछा करने के दौरान एक गाड़ी ओवरस्पीड में फरार हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी को दीवेर घाटी के पास रोकने के लिए पुलिस ने आगे स्ट्रीक डालकर टायर पंक्चर कर दिया। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ANTF ने भी गोली चलाई, जिसमें 36 वर्षीय तस्कर भूटाराम बाबल के सीने में गोली लग गई।

घायल को पहले जोजावर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। फरार गाड़ी और उसमें सवार अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है

2
545 views

Comment