logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान के तहत बैकुंठपुर के पटना शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित

पटना/बैकुंठपुर। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पटना शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ, कार्यप्रणाली एवं इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देना रहा।

शनिवार को जनपद पंचायत भवन के सामने आयोजित इस शिविर में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की विशेषताओं के बारे में बताया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली की खपत की सटीक और वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त होती है, जिससे बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है। उपभोक्ता अपनी दैनिक बिजली खपत पर नजर रख सकते हैं और अनावश्यक उपयोग को नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे बिजली बिल भी संतुलित रहता है।

अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से मीटर रीडिंग से संबंधित शिकायतों का समाधान हो जाएगा तथा बिल समय पर और सही प्राप्त होगा। शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों और उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा स्मार्ट मीटर लगाने की पूरी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया।

जिनस कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर कुछ उपभोक्ताओं में भ्रांतियां हैं, जिन्हें इस प्रकार के जागरूकता शिविरों के माध्यम से दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान क्षेत्र के अन्य गांवों में भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के लाभ समझकर इसे अपनाएं। शिविर के बाद कई उपभोक्ताओं ने अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगवाने की सहमति भी जताई।

इस अवसर पर CSPDCL के कार्यपालन अभियंता, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जिनस कंपनी के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं उपभोक्ता उपस्थित रहे।

1
77 views

Comment