महाशिवरात्रि पर कैसरगंज के बरखुरद्वारपुर में शांतिपूर्ण जलाभिषेक
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कस्बा कैसरगंज के बरखुरद्वारापुर में स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार कैसरगंज सचिन श्रीवास्तव की कड़ी निगरानी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया,पूरे आयोजन के दौरान पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,पुलिस बल की व्यापक तैनाती और लगातार निगरानी के चलते कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।श्रद्धालुओं ने अनुशासन में रहकर पूजा-अर्चना की, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई,प्रशासनिक सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से बरखुरद्वारपुर सहित पूरे कैसरगंज क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व शांति, सौहार्द और श्रद्धा के वातावरण में मनाया गया।