logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाशिवरात्रि का पर्व शहर से लेकर देहात तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

हाथरस। महाशिवरात्रि का पर्व शहर से लेकर देहात तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण ‘बम-बम भोले’ व ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, धतूरा, बेलपत्र और फूल आदि पूजन सामग्री चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा अपनी मनोकामनाएं मांगीं। कई मंदिरों में आकर्षक फूल बंगले सजाए गए, वहीं कुछ स्थानों पर भगवान भोलेनाथ का विशेष भस्म शृंगार किया गया।

शहर के मेंडू रोड स्थित चौबे वाले महादेव, गोपेश्वर महादेव, चिंताहरण महादेव, बाबुलनाथ महादेव और नर्मदेश्वर महादेव मंदिरों पर दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर अनेक महिलाओं ने ‘जेवर’ (आभूषण) अर्पित किए। नवविवाहिताओं तथा पुत्र-प्राप्ति की कामना या मनोकामना पूर्ण होने पर महिलाओं ने परिजनों व परिचितों के साथ विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा, जहां महिला व पुरुष पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालते दिखाई

0
12 views

Comment