सिन्डोस दंगल में आगरा के पहलवानों का दबदबा रहा
ऐतिहासिक सिन्डौस दंगल में करीब एक सैकड़ा पहलवानों ने दांव- पेंच दिखाए
स्पष्ट दर्पण रामकिशोर सिंह
चकरनगर : 15 फरवरी रविवार तहसील चकरनगर के गांव सिंडौस में संचालित ऐतिहासिक दंगल का गांव के ही मुख्य अतिथभानु प्रताप सिंह उर्फ डीएम ने फीता काटकर शुभारंभ किया। वही अंतिम कुस्ती पूर्व विधायक रबिंन्द्र सिंह तोमर व राजेश सिंह चौहान ने पहलवानो के हाथ मिलवाकर कराई l
दंगल में मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित फिरोजाबाद, आगरा, जालौन के पहलवानों के लगभग एक सैकड़ा जोड़ कराए गए।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे से ऐतिहासिक सिन्डोस दंगल में अभिषेक इटावा ने विक्की जौलीपुरा भिंड,भोला मुरैना ने सोना फिरोजाबाद, लोकेश फिरोजाबाद ने सोनू आगरा,महिपाल बड़ा गाँव ने नीरज फिरोजाबाद,ओमवीर सेमरा ने कमल कानपुर, जग्गा शमसाबाद ने अभिषेक फिरोजाबाद ,वीरभान बटेश्वर ने गोलू भिंड,रामगोपाल आगरा ने केतु रोन मछण्ड ,भोजराम शिकोहाबाद ने दीपू शमसाबाद,भूरा आगरा ने मोनू अलीगढ़,प्रमोद शमशाबाद ने विष्णु मथुरा,बादशाह मुरैना ने उमेश फिरोजाबाद,विशाल आगरा ने मंजेश नौधा वसन्तुपुरा,कमलजीत आगरा ने पुष्पेंद्र मुरैना, भारत मुरैना ने गजेन्द्र आगरा,होशियार फिरोजाबाद ने प्रदीप आगरा को हराकर जीत दर्ज की है।ऐसे करीब एक सैकड़ा पहलवानों ने अपने अपने दांव पेंच दिखाए। तो वहीं लाड़ी पहलवान अयोध्या की कुश्ती मनोरंजन का केंद्र रही।दंगल में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, प्रधान सज्जन सिंह राजावत,बेटा मास्टर, किशन सिंह राजावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सिंह राजावत,तेजेंद्र सिंह चौहान गप्पे राजावत,सहित दर्जनों सहयोगी मौजूद रहे।तो वहीं हजारों की संख्या मे दर्शक भी दंगल का खूब आनन्द उठाते रहे।सुरक्षा की दृष्टि से संबधित सहसों पुलिस मौजूद रही।