हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तन का मामला
सिसवा बाजार /सोनबरसा- जनपद महराजगंज के सोनबरसा ग्राम सभा में हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन का मामला सामने आया है ।
सूत्रों के अनुसार ग्रामसभा निवासी राजकिशोर निषाद पुत्र नन्हू आज दिन में 11 बजे अपने ही घर पर बड़ी संख्या में हिन्दू महिला-पुरुष को इकट्ठा करके धर्म परिवर्तन करा रहा था । लोग अपने हाथ में बाइबिल लेकर प्रार्थना कर रहे थे मौके पर पहुंचें पवन कुमार पाण्डेय पुत्र जय प्रकाश पाण्डेय ने जब इस पर आपत्ति जताई तो सभी लोग एकजुट होकर खिलाफ हो गए फिर उन्होंने थाना कोठीभार को तत्काल सूचना दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइबिल एवं अन्य सामग्रियों को जब्त कर लिया जो धर्म परिवर्तन में प्रयुक्त हो रही थीं।
आरोपी राजकिशोर निषाद पुत्र नन्हू इसके पहले भी धर्म परिवर्तन के मामले में जेल जा चुका है और अपने ही जमीन पर अवैध रूप से चर्च का भी निर्माण कराया है ।
ग्राम सभा के भोले-भाले लोगों को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराता है जो कि गैर कानूनी है आरोपी राजकिशोर निषाद पर विधिक कार्यवाही करते हुए इसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए ।