logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर महाशिवरात्रि मनायी, सक्रिय ध्यान का किया अभ्यास।

छबड़ा: कस्बे के निकट भुवाखेड़ी स्थित अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र के बैनर तले संचालित ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर पावन पर्व महाशिवरात्रि श्रद्धा,भक्ति और ध्यान साधना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्वामी ध्यान गगन के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
केंद्र से जुड़े स्वामी ध्यान साक्षी उर्फ एडवोकेट अनिल कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया।वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।पूजन-अर्चन के पश्चात ध्यान साधकों ने ओशो द्वारा प्रवर्तित सक्रिय ध्यान (डायनेमिक मेडिटेशन) एवं कुण्डलिनी ध्यान का अभ्यास किया। साधकों ने ध्यान की विभिन्न विधियों के माध्यम से आंतरिक शुद्धि, ऊर्जा जागरण और आत्मिक शांति का अनुभव किया।स्वामी ध्यान गगन ने अपने संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि आत्म-जागरण का पर्व है।शिव केवल देवता नहीं,बल्कि चेतना की उस परम अवस्था का प्रतीक हैं जहाँ मन शून्य और साक्षीभाव में स्थित हो जाता है। ध्यान ही शिवत्व की ओर जाने का मार्ग है।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने विश्व शांति एवं कल्याण की कामना की। समारोह में क्षेत्र के स्वामी प्रेम रामस्वरूपा,सतीश शर्मा,राजेन्द्र धाकड़ आदि अनेक साधक-भक्त उपस्थित रहें।

3
209 views

Comment