logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

National V.I.P. Press Club का 10वें स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम हुआ सफलतापूर्वक संपन्न

National V.I.P. Press Club द्वारा 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को वृंदावन गार्डन, बिहारीगढ़ (जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों और राज्यों से आए पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक पत्रकारों की प्रभावशाली उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। मंच से वक्ताओं ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की सराहना की। कार्यक्रम के अध्यक्षता (वरिष्ठ पत्रकार) वीर सिंह कुंडलीवाल जी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन असगर आलम ने किया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गण:
डॉ. धर्म सिंह सैनी(पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी), डॉ. करण सिंह सैनी(वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी), उमेश कुमार (खानपुर विधायक), नाथीराम राणा (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी), डॉ. मोइनुद्दीन इदरीसी (ABS इंफ्रासिटी एवं धरातल ग्रीन, व वरिष्ठ समाजसेवी), साहब सिंह पुंडीर (वरिष्ठ भाजपा नेता), हाजी फजलुर्रहमान(पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ समाजसेवी), राव मोहतरम(वरिष्ठ बसपा नेता एवं समाजसेवी), डॉ. फैजल (चेयरमैन - अल्फा क्रिकेट एकेडमी, गणेशपुर), अरशद राणा(वरिष्ठ पत्रकार, मुजफ्फरनगर), रूही अंजुम(वरिष्ठ सपा नेत्री एवं समाजसेविका), दिलशाद मलिक(वरिष्ठ बसपा नेता एवं समाजसेवी), शाहबान उर्फ गुड्डू(वरिष्ठ बसपा नेता एवं समाजसेवी), आजाद अली (राष्ट्रीय अध्यक्ष - जन अधिकार पार्टी जनशक्ति), एम. फहीम 'तन्हा'(वरिष्ठ पत्रकार देहरादून), सलीम सैफी(वरिष्ठ पत्रकार एवं CEO न्यूज़ वायरस, देहरादून), गोपाल सिंघल (संपादक अरिहंत समाचार देहरादून), वी.डी. शर्मा (प्रदेश महासचिव- देवभूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखंड), श्री धर्मराज (ग्राम प्रधान), मुकेश सैनी (ग्राम प्रधान बंजारा वाला), गुरमीत सिंह राठौर, मलका अख्तर, डॉ. त्यागी (वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी), भूपेंद्र सिंह चौहान (भा.कि.यू. प्रदेश अध्यक्ष), राव इमरान खान (संपादक दैनिक राइट बुलेटिन), डॉक्टर इफ्तिखार त्यागी (CEO एक्सप्रेस न्यूज़ भारत)आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सम्मान समारोह, संगठन विस्तार पर चर्चा, तथा ग्रामीण और शहरी पत्रकारों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

National V.I.P. Press Club के Chairman DR. GULBAHAR ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, एकता और संगठनात्मक मजबूती स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम में सामाजिक दायित्व निभाते हुए धरातल ग्रीन परिवार की ओर से डॉक्टर मोइनुद्दीन इदरीसी ने क्षेत्र के करीब 100 गरीब परिवारों को राशन सामग्री किट वितरण की। यह कार्यक्रम पत्रकार एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बनकर उभरा

कार्यक्रम के दौरान वेदपाल गौतम, असगर आलम, डॉक्टर लियाकत, इंतेखाब आजाद, औरंगजेब मलिक व उनकी पूरी टीम, तबरेज आलम अमीरी, जहांगीर राणा, शिव कुमार व उनकी पूरी टीम, गफ्फार खान, असद खान, सैयद जायर हुसैन, सैयद आदिल हुसैन, एम.अफजल गौर (बिहारीगढ़), पुरुषोत्तम शर्मा (बिहारीगढ़), मोहम्मद आसिफ, कुलदीप सिंह (बिहारीगढ़), मनोज (बिहारीगढ़), राव नवेज़ अली (बिहारीगढ़), शराफत अंसारी, गोपाल सिंह पुंडीर (मेरठ),अजरा परवीन, भगवत मेहरा, जुल्फिकार मुईज़ी, एडवोकेट बबलू कुमार, मुमताज अली(देवबंद), दीन रजा, रुहीना इदरीसी(देहरादून), मोहम्मद सलमान(देहरादून), मोहम्मद आदिल, सतीश आजाद, एडवोकेट गफ्फार, सद्दाम हुसैन (मिर्जापुर), कुर्बान, राज कुमार, राम कुमार, पवन राणा (बिहारीगढ़), मुरसलीन अली आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

19
1702 views

Comment