logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय स्तर पर 18.01.2026 को कराये गये चुनाव की पुष्टिकरण बैठक का आयोजन किया गया

नई दिल्ली
आज 15.02.2026 को हुई बैठक में समापन हुआ।बैठक का संचालन रिशाल सिंह हरियाणा ने किया।सर्वप्रथम भारत रतन मदन मोहन मालवीय जी को दीप प्रज्ज्वलित करके सम्मान दिया गया फिर स्काउटिंग प्रार्थना व गीत के साथ बैठक की शरुआत की।
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की इस बैठक में लगभग 80-85 सदस्यों ने शारीरिक रूप से और वर्चुअल लिंक से जुड़कर प्रक्रिया में भाग लिया।जिसमे से दिल्ली, हरियाणा, बिहार, असम, झारखंड, मुम्बई, वेस्ट बंगाल, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यो ने भाग लिया। एचपी सिंह पूर्व न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, उप संरक्षक,नरसिंग मेंगजी पूर्व विधायक सोलापुर, उप संरक्षक,शशि कांत भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष, समय सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ एनके जोशी राष्ट्रीय चेयरमैन, सत्य नारायण साह राष्ट्रीय आयुक्त, उमेश कश्यप राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त, जुगल किशोर शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार महासचिव,
राजेश कुमार राष्ट्रीय सचिव, अजय कुमार राष्ट्रीय संयुक्त सचिव तथा डॉ रमेश पासी जी मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए।
नई कार्यकारिणी भविष्य में किये जाने वाले कार्यो की रूप रेखा कैसी होनी चाहिए और भविष्य में स्काउटिंग की भावना को लोकहित और राष्ट्र सेवा में कैसे कार्य करेगी चर्चा की गई। स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों को प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाने को कहा।अंत में राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन किया गया।

आनन्द कुमार त्रिपाठी

41
2460 views

Comment