logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रमना में महाशिवरात्रि धूमधाम से संपन्न, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रमना । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा,आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नीचे बाजार स्थित प्राचीन शिवबाला मंदिर, श्री सीताराम मानस मंदिर, बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, सुखड़ा नदी स्थित शिव मंदिर, चुंदी पहाड़ी शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया । इस दौरान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुखड़ा नदी स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना एवं कथा श्रवण के पश्चात मेले का आनंद उठाया। मेले के सफल आयोजन में विजय यादव,शिव ठाकुर ,नरेंद्र ठाकुर,संजीव पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वही नीचे बाजार स्थित शिवबाला मंदिर के तत्वावधान में पूजा-पाठ एवं हवन के उपरांत वृंदावन से आए कलाकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में शिव-पार्वती एवं अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।शोभायात्रा बाजार भ्रमण के पश्चात पुनः शिवबाला मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गया।.कार्यक्रम को सफल बनाने में बिट्टू कुमार,राहुल कुमार,संतोष प्रसाद, संजय गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, सुमित कुमार, राहुल कुमार,रविंद्र प्रसाद,पंकज कुमार, अभिषेक सोनी, अर्जुन कुमार, गोलू कुमार, रोहित कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

5
750 views

Comment