logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरा वोट – मेरा अधिकार, सशक्त लोकतंत्र की पहचान” विषय पर 19 फरवरी 2026 को मतदाता जागरूकता रैली (पैदल मार्च) का आयोजन*

“मेरा वोट – मेरा अधिकार, सशक्त लोकतंत्र की पहचान” विषय पर 19 फरवरी 2026 को मतदाता जागरूकता रैली (पैदल मार्च) का आयोजन*


*लोकतंत्र की मजबूती एवं मतदाताओं को उनके अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से "सिविल सोसायटी, गिरिडीह" द्वारा दिनांक : 19 फरवरी 2026 को “मेरा वोट – मेरा अधिकार, सशक्त लोकतंत्र की पहचान” विषय पर एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली (पैदल मार्च) का आयोजन किया जाएगा।*

*इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराना तथा शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करना है। रैली के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा।*

*कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, युवा प्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भाग लेंगे। जागरूकता नारों एवं पोस्टरों के माध्यम से मताधिकार के महत्व को रेखांकित किया जाएगा।*

*यह पैदल मार्च "सिविल सोसायटी, गिरिडीह" के कार्यालय स्थित मारुति टावर, तिरंगा चौक से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पर समापन होगा।*

*"सिविल सोसायटी, गिरिडीह" जिले के सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे इस "जन-जागरूकता अभियान" में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।*


*“मेरा वोट – मेरा अधिकार, सशक्त लोकतंत्र की पहचान।”*

5
1041 views

Comment