logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ आगमन पर पीएम से मिलने का अनुरोध मंडलायुक्त से किया व्यापारियों ने - सेंट्रल मार्केट व्यापारियों के लिए लगाएंगे गुहार

मेरठ - संयुक्त व्यापार समिति व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ ने संयुक्त रूप से मंडलायुक्त मेरठ मंडल को सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर, मेरठ के व्यापारियों की आजीविका बचाने हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी से 5 मिनट का समय / स्थल निरीक्षण करने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा।
संज्ञान में लाया गया कि सेंट्रल मार्केट, शास्त्री नगर, मेरठ में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अवैध घोषित दुकानों के ध्वस्तीकरण के निर्देश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से लगभग 1478 भूखंडों पर स्थित 5000 से अधिक दुकानदार तथा उनसे जुड़े लगभग 1 लाख कर्मचारी, मजदूर व परिवारजन की आजीविका पर गहरा संकट आ गया है। दशकों से स्थापित छोटे-मझोले व्यापारी, जिनका पूरा जीवन इस व्यापार पर निर्भर है, आज भारी असमंजस और मानसिक पीड़ा में हैं।

माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का मंत्र हमें आशा देता है कि छोटे व्यापारियों की समस्याओं को मानवीय दृष्टि से सुना जाएगा। कानून और न्यायपालिका का सम्मान करते हुए यह निवेदन किया कि व्यापारियों के नियमितीकरण हेतु कोई न्यायसंगत समाधान निकाला जाए, जिससे हजारों परिवार सड़क पर आने से बच सकें।
दिनांक 22 फरवरी 2026 को आपका मेरठ आगमन मेट्रो ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम हेतु प्रस्तावित है। इस अवसर पर आप बच्चों से संवाद भी करेंगे, जो हम सबके लिए गौरव का विषय है। विनम्र प्रार्थना है कि—

या तो सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर का संक्षिप्त निरीक्षण करने का कार्यक्रम बनाएं,
अथवा
हमारे प्रतिनिधि मंडल को 5 मिनट का समय देकर हमारी बात सुनने की कृपा करें।
इस मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री विपुल सिंघल, अरविंद चौधरी, हेमंत बैजल, प्रफुल्ल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

33
1350 views

Comment