logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नजरपुर जामुन बर्रा में एक मकान मे भीषण आग से लाखों का नुकसान, प्रशासनिक देरी पर उठे सवाल*

जुन्नारदेव - नजरपुर के जामुन बर्रा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक मकान में भीषण आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। यह हादसा रूपेश यादव के घर में हुआ, जहां आग इतनी विकराल थी कि परिवार की वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी कुछ ही पलों में राख में तब्दील हो गई। आगजनी की इस घटना में घर में रखा फर्नीचर, अनाज, कपड़े सहित शादी के लिए खरीदे गए जेवरात भी पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना प्रशासन को दिए जाने के बावजूद करीब 24 घंटे तक पटवारी के मौके पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में नाराजगी देखी गई। प्रशासनिक देरी के कारण राहत और मुआवजा प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। इसके बाद मामले की जानकारी भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी को दी गई। उन्होंने तुरंत तहसीलदार से चर्चा कर स्थिति से अवगत कराया, जिसके पश्चात पटवारी मौके पर पहुंचीं और पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र साहू द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी को घटना की जानकारी दी गई थी।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शीघ्र राहत सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं पर त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

6
266 views

Comment