logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में सैनिक हत्या मामले का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

जनपद हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी टीम और सादाबाद थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त हेमंत को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को सादाबाद थाना क्षेत्र के चंद्रा फार्म हाउस के पास भारतीय सेना में कार्यरत अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की बहन द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने मौके का निरीक्षण कर कई टीमों का गठन किया था। इससे पहले इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष वांछित अभियुक्त हेमंत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आज, 16 फरवरी 2026 को विसावर-विधिपुर बंबा की ओर पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त हेमंत को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास बताया गया है।

4
3 views

Comment