जमशेदपुर के टेल्को खड़ंगाझार में भव्य झांकी व शिव बारात, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा क्षेत्र|
जमशेदपुर। टेल्को खड़ंगाझार क्षेत्र में श्री श्री 1008 बाबा बर्फानी सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य झांकी एवं शिव बारात का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आकर्षक झांकियों में भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, गणेश जी, नंदी महाराज एवं शिवगणों की मनोहारी प्रस्तुति ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया।
ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण भक्तिरस में डूब गया। शिव बारात के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
आयोजन की भव्यता, अनुशासन और धार्मिक गरिमा की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की।
समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। इस धार्मिक कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी भाईचारे का संदेश भी प्रसारित किया।
रिपोर्ट: आनंद किशोर
ब्यूरो चीफ - अखंड भारत न्यूज़
सदस्य - All India Media Association