logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना मुण्डाली और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई: सोशल मीडिया पर हैंडिक्राफ्ट व डेकोरेशन का झांसा देकर ठगी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार,

कब्जे से मोबाइल, सिमकार्ड और ठगी में प्रयुक्त सामान बरामद”*
अवगत कराना है कि दिनांक 15.02.2026 को थाना मुण्डाली पुलिस एवं साइबर सैल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए i4c (Indian Cyber Crime Coordination Center) के तहत संचालित प्रतिबिंब पोर्टल पर लम्बित साइबर फ्रॉड और धोखाधड़ी की शिकायतों का निरीक्षण किया। पोर्टल पर अपराधियों द्वारा उपयोग किए गए मोबाईल नंबर और IMEI नंबरों की ट्रेसिंग के दौरान पता चला कि ये नंबर थाना मुण्डाली क्षेत्र में सक्रिय हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/पुलिस अधीक्षक अपराध मेरठ के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी किठौर के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुण्डाली व साइबर सैल टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर अपराधियों की पतारसी, सुरागरसी और सर्विलांस सहायता से कार्यवाही करते हुए 04 अभियुक्तगण सलमान, सलीम, मतलूब और जीशान को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से मोबाईल फोन, सिम कार्ड और ठगी में प्रयुक्त हैण्डीक्राफ्ट व डेकोरेशन सामान बरामद किया।
*अपराध करने का तरीका / पूछताछ का विवरण:*
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से अन्य राज्यों और जनपदों के व्यक्तियों को डेकोरेशन का सामान सस्ते दाम में देने का झांसा देकर ठगी करते थे। इसके लिए इन्होंने फेसबुक/इंस्टाग्राम पर अलग अगल नामों से आईडी/पेज बनाकर VIDMATE APP के माध्यम से पहले से अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाली गई वीडियो और फोटो को डाउनलोड करके एडिट कर अपने नंबर के साथ उक्त फेसबुक/इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट कर देते थे । इन विज्ञापनों को देखकर लोग हमसे स्वयं संपर्क करते थे, फिर WhatsApp पर डेकोरेशन सामान की फोटो भेजकर पसंद करवाकर Google Pay/Phone Pe के माध्यम से पैसे ले लिए जाते थे, लेकिन सामान ग्राहक तक नहीं पहुंचाया जाता था। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका गाँव पूरे देश में डेकोरेशन और झूमर आदि के लिए प्रसिद्ध है, जिसका लाभ उठाकर वे यह ठगी का काम करते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:*
1.सलमान पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम अजराड़ा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
2.सलीम पुत्र मैनुद्दीन निवासी उपरोक्त।
3.मतलूब पुत्र अय्यूब अली निवासी उपरोक्त।
4.जीशान पुत्र सगीर निवासी उपरोक्त।
*बरामदगी का विवरण:*
1-अभियुक्त सलमान से: 02 मोबाइल मोटोरोला, OPPO
2-अभियुक्त सलीम से: 03 मोबाइल TECNO CAMON, OPPO, VIVO
3-अभियुक्त मतलूब से: 01 मोबाइल VIVO
4-अभियुक्त जीशान से: 03 मोबाइल (VIVO, ONE PLUS, एप्पल)
*हैंडिक्राफ्ट एवं डेकोरेशन सामान:*
1- 02 स्टार लोहे के
2- 01 झूमर (लोहा)
3- 03 बॉल (कांच)
4- 01 बॉल (तार)
5- 01 कांच का जग
6- 04 फूल की लड़ी
7- 01 फूल शेड
8- 01 टोकरी (तार)
9- 01 झूमर (कांच)
10- 01 बैलून (तार)
11- 01 लट्टू (तार)
12- 01 फूलों के पट्टे

*अभियुक्त सलमान का आपराधिक इतिहास:*
1.मु0अ0सं0 170/23 धारा 147,149,332,342,353,504, 506, 511 भादवि
2.मु0अ0सं0 55/24 धारा 147,148,323,325,354,452,506 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट
3.मु0अ0सं0 253/25 धारा 115(2),118(1),351(2),352 बीएनएस
4.मु0अ0स0 44/26 धारा 318(4)/338/336(3)/336(4) बीएनएस व 66 C/66 D आईटी एक्ट
*अभियुक्त सलीम का आपराधिक इतिहास:*
1.मु0अ0स0 44/26 धारा 318(4)/338/336(3)/336(4) बीएनएस व 66 C/66 D आईटी एक्ट
*अभियुक्त मतलूब का आपराधिक इतिहास:*
1.मु0अ0स0 45/26 धारा 318(4)/338/336(3)/336(4) बीएनएस व 66 C/66 D आईटी एक्ट
*अभियुक्त जीशान का आपराधिक इतिहास:*
1.मु0अ0स0 45/26 धारा 318(4)/338/336(3)/336(4) बीएनएस व 66 C/66 D आईटी एक्ट
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
1.निरीक्षक श्री संजय पाण्डेय, प्रभारी साइबर सैल मेरठ मय टीम।
2.श्री रामगोपाल सिंह, थानाध्यक्ष मुण्डाली
3.उ0नि0 मृत्युन्जय कुमार थाना मुण्डाली
4.उ0नि0 वेदप्रकाश थाना मुण्डाली
5.उ0नि0 सुमित उपाध्याय थाना मुण्डाली
6.उ0नि0 संजय राठौर थाना मुण्डाली
7.हे0का0 रजनीश थाना मुण्डाली
8.हे0का0 अनुज मलिक थाना मुण्डाली
9.का0 रोहित कुमार थाना मुण्डाली

185
3859 views

Comment