जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक, हर सीट पर प्रत्याशी उतारने का दावा
Sanjay shivhare
अपना दल (एस) पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा, कार्यकारिणी गठन की कवायद तेज
उरई, जालौन। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी के नेतृत्व में रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में वार्ता आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। वार्ता में प्रदेश महासचिव युवा मंच ओमकार सिंह ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी जनपद की सभी पंचायत सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। रोहित राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशों के अनुसार कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और पार्टी कार्यकर्ता जब हर गांव व गली तक पहुंचेंगे तो संगठन को व्यापक समर्थन मिलेगा। साथ ही दबे-कुचले व शोषित वर्गों की आवाज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उठाने का संकल्प दोहराया गया।वार्ता में ओमकार ठाकुर, रोहित राठौर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।