UP: 'साथी ने पकड़े सास के हाथ, मैंने मारी गोली', 'कातिल' दामाद का चौंकाने वाला कबूलनामा; बताया किस कारण मारा?
मुरादाबाद में सास रुखसाना की हत्या के आरोप में पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि साथी ने सास का हाथ पकड़ा था और मैंने गोली मारी थी।
मुरादाबाद की मझोला पुलिस ने सास की हत्या के आरोपी दामाद को शनिवार की रात जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि सास उसे गालियां दे रही थी। गुस्सा आने पर उसके साथी मुस्तफा ने सास का हाथ पकड़ा और उसने तमंचा निकालकर सास को गोली मार दी।
सास की मौत होने पर वह घबराकर भाग निकला। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर मंसूरी कॉलोनी सफेद कोठी निवासी ई रिक्शा चालक शकील पत्नी रुकसाना , तीन बेटियों और चार बेटों के साथ किराए के मकान में रहती है। बड़ी बेटी साहिबा के साथ ससुराल से मायके में आ गई थी।
इसी कारण पति गुलनबाज उसे लेने के लिए आया था। 12 फरवरी को दामाद गुलनबाज अपने दोस्त मुस्तफा के साथ जा रहा था। इस दौरान सास ने नशेड़ी कहते हुए अपने दामाद को रोकने की कोशिश की। इसी बात से गुस्साए दामाद ने सास की गोली मारकर हत्या कर दी।
इस मामले में साहिबा की तहरीर पर पुलिस ने दामाद गुलनबाज और उसके साथी मुस्तफा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कर ली। पुलिस ने घटना के बाद कटघर थाना क्षेत्र के गली नंबर चार मोती वाली मस्जिद निवासी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी दामाद मौके से भाग निकला।
सास की गालियां सुनकर गुलनवाज आपे से हुआ था बाहर
मुख्य आरोपी गुलनबाज को पकड़ने के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल ने थाना प्रभारी मझोला रवींद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने शनिवार की रात जीरो प्वाइंट पाकबड़ा में आरोपी दामाद पंडित नगला निवासी गुलनवाज (26) को धर दबोचा।