logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वर्गीय अजय कुमार पांडे की प्रथम पुण्यतिथि पर “व्याख्यान माला” का आयोजन, पत्रकारिता की चुनौतियों पर मंथन



पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला। Prabhat Khabar के दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय अजय कुमार पांडे की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर “व्याख्यान माला” कार्यक्रम का आयोजन 15 फरवरी 2026, रविवार को Ghatsila College परिसर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Ajay Kumar Pandey Memorial Committee द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत पौधों भेंट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात स्वर्गीय अजय कुमार पांडे की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस व्याख्यान माला का मुख्य विषय था — “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता और उत्पन्न चुनौतियां”। कार्यक्रम की अध्यक्षता Dr. Naresh Kumar, प्राचार्य, एबीएम कॉलेज ने की। मुख्य वक्ता के रूप में Dr. Neha Tiwari, प्रोफेसर इंचार्ज, डिपार्टमेंट ऑफ मास कम्युनिकेशन, Karim City College तथा Sanjay Mishra, स्थानीय संपादक, Prabhat Khabar जमशेदपुर ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी विश्वसनीयता ही इसकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने वर्तमान समय में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, सूचना की तीव्रता और फेक न्यूज़ की चुनौती पर चिंता व्यक्त की।

वक्ताओं का निष्कर्ष था कि तमाम चुनौतियों के बावजूद प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता आज भी बनी हुई है और भविष्य में भी बनी रहेगी, बशर्ते पत्रकार निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के मूल्यों पर कायम रहें।

कार्यक्रम में घाटशिला, जमशेदपुर एवं रांची से आए कई बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय अजय कुमार पांडे के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुई।

1
0 views

Comment