logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, दो चचेरे भाईयों समेत तीन की मौत।

प्रतापगढ़ मेला देखकर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई। हादसे में तीनों बाइक सवार युवकों की मौत। घटना जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात 2 बजे की है।
सुहागपुरा थाना अधिकारी मनीष वैष्णव को रात 2 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में NH 56 पर मोटा मायंका पोल पर एक बाइक खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। जहां घायलों की पहचान सुहागपुरा के बोरान खेड़ा निवासी गोपाल, कांतिलाल,और सुहापुरा के मोटी खेड़ी निवासी ईश्वर के रूप में हुई। तीनों को प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में दो चचेरे भाई समेत तीन की मौत, पुलिस ने बताया-गोपाल और कांतिलाल आपस में चचेरे भाई थे। दोनों अपने दोस्त ईश्वर लाल के साथ रविवार को प्रतापगढ़ में दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। शाम के समय वे प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के मेला मैदान में आयोजित महाशिवरात्रि का मेला देखने पहुंच गए। इस दौरान भजन गायक गोकुल शर्मा का कार्यक्रम चल रहा था। इसके चलते उन्हें निकलते-निकलते रात के डेढ़ बज गए।
थाना अधिकारी ने बताया प्रतापगढ़ से 8 किलोमीटर दूर उनकी बाइक हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। ट्रैक्टर की ट्रॉली का टायर पंचर होने पर उसे हाईवे किनारे खड़ा किया गया था। इस दौरान ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर निकल चुका था।
मृतकों में दो युवक शादीशुदा थे जानकारी के अनुसार मृतकों में गोपाल शादीशुदा था। उसके दो बच्चे थे। घर में गोपाल से एक छोटा भाई हरीश है।
कांतिलाल की सगाई लामबाडाबरा में हुई थी और एक महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। कांतिलाल अपने पिता का तीसरे नंबर का बेटा था। ईश्वरलाल भी शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं।
सुहागपुरा थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर की ट्रॉली से बाइक की टक्कर के बाद तीनों की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

6
615 views

Comment