logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जरमुंडी के सूर्य मन्दिर केशरी में 09 मार्च को होने वाले पीपल वृक्ष विवाह महोत्सव एवं कुम कुमकुम बिहारी के भक्ति जागरण की तैयारी जोर शोर से जारी।

(दुमका,जरमुंडी) दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के सूर्य मन्दिर केशरी में 09 मार्च को आयोजित होने वाले पीपल वृक्ष विवाह महोत्सव सह कुमकुम बिहारी के भक्ति जागरण की तैयरी के लिए मन्दिर विकास समिति के सदस्यों के द्वारा सुबोध यादव के नेतृत्व में तथा पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी श्री बिंदेश्वरी महतो के मार्गदर्शन में दौलतपुर, रायपार, कांजिया, जामा, सिंहनी, चमराबहियार, बुढ़वाडांगाल सहित दर्जनों गाँवों के लोगों के साथ संपर्क कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सहयोग करने की अपील की गई।
मौके पर सुरेश महतो, जनार्दन मांझी, रंजीत यादव, कौशल कुमार यादव, जनार्दन मंडल,अमित कुमार सहित अनेकों लोग शामिल रहे।

0
0 views

Comment