logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़ी खबर प्रतापगढ़ में गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर अभियुक्त मस्सन की 06 अचल संपत्तियाँ (कुल अनुमानित मूल्य ₹1,25,00,000/-) कुर्क-

बड़ी खबर प्रतापगढ़ में गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर अभियुक्त मस्सन की 06 अचल संपत्तियाँ (कुल अनुमानित मूल्य ₹1,25,00,000/-) कुर्क-

➡️जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर अभियुक्त मस्सन पुत्र लतीफ निवासी ग्राम आममऊ ककरहा, थाना अन्तू, जनपद प्रतापगढ़ की अवैध रूप से अर्जित 06 अचल संपत्तियों (कृषि व आवासीय भूमि) को कुर्क किया गया है। उक्त संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य ₹1,25,00,000/- (एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये) है।

➡️यह कार्रवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, जनपद प्रतापगढ़ के आदेश के अनुपालन में की गई। अभियुक्त मस्सन थाना कोतवाली नगर से पंजीकृत मु0अ0सं0-657/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर है। उसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल 12 अभियोग जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत हैं।

47
737 views

Comment