logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुलदार गिरा कुए मे

जनपद बिजनौर के क्षेत्र के गांव तोहफापुर के जंगल में कुए के झेरे में गुलदार गिर गया। जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पैजनिया चौकी पुलिस एवं वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर गुलदार को झेरे से बाहर निकालने में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात्रि किसी समय एक गुलदार गांव तोहफापुर निवासी कललन सिंह के कुएं के झेरे में गिर गया। मंगलवार को खेत पर काम करने गए कुछ ग्रामीणों ने कुएं के झेरे में खड़पड़ाहट सुनी, जिस पर ग्रामीणों ने झेले में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ गुलदार को देखने के लिए मौके पर जुट गई। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग एवं पैजनिया चौकी के इंचार्ज कमलेश सिंह, प्रवीण शर्मा, सहित कई पुलिस कर्मी गुलदार को झेरे से बाहर निकालने के रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे।

0
5 views

Comment