दीक्षांत समारोह संपन्न
आगर मालवा के बडौद विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गपुरा में कक्षा पांचवीं के छात्रों का दीक्षांत समारोह विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मोहम्मद परवेज खान,सरपंच महोदय श्री श्याम सिंह सिसोदिया संग प्रखंड प्रमुख श्री संतोष जैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन कर किया गया । इसके बाद शाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिन से खुश होकर अन्य शाला से पधारे कई शिक्षक साथियों ने छात्रों को इनाम स्वरूप राशि प्रदान की। कई छात्रों ने अपने अनुभव शेर और शायरी के माध्यम से पेश किए।अतिथि उद्बोधन में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मोहम्मद परवेज खान ने कक्षा पांचवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों को एक हजार का इनाम देने की घोषणा की और सरपंच महोदय ने सभी छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की, तथा संग प्रखण प्रमुख श्री संतोष जैन ने सभी छात्रों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी ।इस अवसर पर विकासखंड अकादमिक समन्वयक श्री कालूराम गवली, ओम प्रकाश जांगड़े, रणजीत पहाड़िया,विष्णु परिहार,जन शिक्षक साथी श्री मोहन दसलानिया,मुकेश जी शर्मा के साथ अन्य शाला के कई शिक्षक शिक्षिकाएं तथा वरिष्ठ अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मोहन दसलानिया ने किया तथा सभी पधारे अतिथियों का आभार संस्था प्रधान श्रीमति रामकन्या परिहार और संजय शर्मा ने माना।