सिर्फ 20 रुपये के पर्चे के साथ बरेली मे ‘बीइंग अलाइव’ हेल्थ केयर सेंटर ने जारी किया डॉक्टर टाइम टेबल,न्यूरोलोजिस्ट से लेकर कार्डियोलॉजिस्ट...
Reporter : Nasruddin Saifi
Mobile : 9720243720
बरेली। शहर के पीलीभीत बाईपास स्थित पशुपति कालोनी के पास Vedan Being Alive Charitable Health Care Centre ने अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है। खास बात यह है कि यहां मात्र 20 रुपये की पंजीकरण/परामर्श फीस में मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।सेंटर में जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, यूरोसर्जन, पल्मोनोलॉजिस्ट, डेंटल सर्जन, मनोवैज्ञानिक, आयुर्वेदाचार्य और अन्य विशेषज्ञ सेवाएं निर्धारित दिनों में उपलब्ध रहेंगी। जारी सूची के अनुसार डॉ. रमज़ान अली, डॉ. कुलसुम आरा, डॉ. एम.ए. अहमद, डॉ. आफताब हुसैन अंसारी, डॉ. ग्यासुल रहमान, डॉ. इरफान सिद्दीकी, डॉ. अरशद अली, डॉ. फहाद बिन हामिद, डॉ. मोहम्मद आरिफ, डॉ. हारिस अंसारी (यूरोसर्जन), डॉ. कुंदन कुमार (न्यूरोसर्जन), डॉ. अनजानी कुमार (आयुर्वेद), डॉ. सलीक अहमद (डेंटल सर्जन), डॉ. मोहम्मद फाज़िल (जनरल सर्जन), डॉ. मनाजिर इकबाल (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. मोहम्मद असजद रज़ा (ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन), डॉ. नाज़िश रहमान, डॉ. ताहिर हुसैन, डॉ. रहबर इदरीसी, डॉ. अबू सईद (ईएनटी सर्जन), डॉ. मोहम्मद कलीम (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. आज़र नवाब (डायबेटोलॉजिस्ट), डॉ. फहीम अहमद (न्यूरोलॉजिस्ट) और डॉ. मोहम्मद अली अंसारी (ऑर्थो) सहित कई विशेषज्ञ अपनी ओपीडी सेवाएं देंगे।सेंटर के संस्थापक हकीम खुर्शीद मुराद और CMD डॉ. अमीद मुराद के मार्गदर्शन में संचालित यह चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर का उद्देश्य कम लागत में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराना है। बीइंग अलाइव चेरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर की अध्यक्ष डा सबीन अहसन ने बताया कि मरीज 7060100723 पर संपर्क कर निर्धारित दिन और समय की जानकारी लेकर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
मात्र 20 रुपये फीस में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता ने शहर में इस पहल को चर्चा का विषय बना दिया है और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इसे एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।