logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस विज्ञप्ति ट्रू गाँधीयन समूह की कार्यकारिणी समिति का गठन---

दिनांक: 17 फ़रवरी 2026
स्थान: सिटी सेंटर कार्यालय
आज दिनांक 17 फ़रवरी 2026 को ट्रू गाँधीयन समूह की एक महत्वपूर्ण बैठक सिटी सेंटर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समूह की भावी कार्ययोजना, संगठनात्मक मजबूती तथा गांधीवादी विचारधारा के व्यापक प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समूह की गतिविधियों को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाए। उपस्थित सदस्यों की सहमति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया—
अध्यक्ष – तारा बाबू
महासचिव – रितेश चौबे, नरेंद्र
उपाध्यक्ष – संध्या मिश्रा, विकास पांडे
कोषाध्यक्ष – अनिता देवी
आयोजन सचिव – काली माँझी, सुनील सिंह, नजरूल होंडा, पंकज चौधरी
कार्यकारी सदस्य – कुमार राकेश, आज़ाद, राजाराम
इसके अतिरिक्त संगठन को वैचारिक मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु सलाहकार समिति का गठन किया गया, जिसमें अनूप चौबे, शैलेश दुबे, आर. पी. वर्मा एवं जे. एन. सिंह को शामिल किया गया।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि ट्रू गाँधीयन समूह पूर्णतः गैर-राजनीतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक मंच के रूप में कार्य करेगा तथा सत्य, अहिंसा, सेवा, नैतिकता और सामाजिक सद्भाव जैसे गांधीवादी मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु जन-जागरण कार्यक्रम, सामाजिक अभियान एवं रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित करेगा।
सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय, पारदर्शी एवं समाजोपयोगी दिशा में आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।
जारी कर्ता:

ट्रू गाँधीयन समूह

सिटी सेंटर कार्यालय
बोकारो

80
3629 views

Comment