logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बालाघाट:- नशा तस्करी पर कोतवाली पुलिस का प्रहार, अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

नशा तस्करी पर कोतवाली पुलिस का प्रहार: अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही ।
बालाघाट पुलिस द्वारा नशे का व्यापार करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम मे थाना कोतवाली द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक गांजा तस्कर को
गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा शहर में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विक्रय, परिवहन एवं सग्रंहण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
घटना का विवरण - दिनांक 15.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व पर र्को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बस स्टैंड, अवन्ती
बाई चौक, भटेरा, खैरी, कुम्हारी स्थित शिव मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु भ्रमण किया जा रहा था ।इसी दौरान ग्राम धापेवाडा के आगे एक व्यक्ति संदीप अवस्था में जाता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस वाहन को देखकर मुख्य मार्ग छोड़कर जोधी टोला की ओर छुपते हुए जा रहा था। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा कर जोधी टोला मोबाइल टावर के पास रोका गया ।
पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही के दौरान तलाशी लेने पर आरोपी के पिट्ठू बैग से 2.1 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत ₹40,000 बरामद हुआ । जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

0
298 views

Comment